सेब खाने से स्वास्थ्य लाभ Health Benefits of Eating Apples


सेब को pyrus malus or malus sylvestris नाम से भी जाना जाता है) विश्व में 7,500 तरह का सेब पाता जाता है। य़ह विश्व भर मे सबसे प्रसिद्ध और आम रूप से पाये जाने वाले फलों में से एक हैं। ऐसा कहा जाता है कि ” एक दिन मे एक सेब को लेने से डॉक्टर दूर रहता है” आधुनिक शोध के अनुसार, सेब खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होता हैं। सेब विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रसिद्ध हैं। ज्यादातर सेब को कच्चा खाया जाता है। कई वजह से इसे सुपर फूड कहा जाता है।

1. सामान्य स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा प्रणाली मे लाभ Benefits in general health and immune system

सेब मे विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई के साथ कई अन्य विटामिन पाया जाता है। सेब मे पाये जाने वाले विटामिन से प्रतिरक्षा प्रणाली (immune system) ठीक होता है और संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने में भी मदद करता है। सेब मे विटामिन ए और ई पाया जाता है जिससे हृदय रोग, मधुमेह और अस्थमा के जोखिम को कम करने में मदद मिलता है। सेब पेक्टिन और बोरोन का एक अच्छा स्रोत है। पेक्टिन एक घुलनशील फाइबर है जो पाचन तंत्र को ठीक करता है। इसके अलावा, पेक्टिन ग्लूकोज के स्तर, रक्तचाप, और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

2. अल्जाइमर और कैंसर को रोकने मे सहायक Prevent Alzheimer And Cancer

सेब में एक पोषक तत्व पाया जाता है जिसका नाम है क्वेरेनटिन इसे फ्लॉवायनॉयड (flavonoid) भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि फ्लॉवायनॉयड फेफड़े और स्तन कैंसर सहित कई प्रकार के कैंसर को रोकने में सहायक है।

3. सेब एक प्राकृतिक टूथब्रश Apple a natural toothbrush

एक सेब रोज खाने से मुंह और दांत को स्वस्थ बनाए रखने मे मदद मिलता है। सेब को दांत से काटते समय सेब और दांतों का घर्षण होता जिससे दांतो की सफाई हो जाती है और दांतो पर लगे दाग को भी दूर करने में मदद करता है। सेब खाने के बाद एक गिलास पानी पीना अच्छा होता है क्योंकि सेब खाने से लगे अम्लीय लार धूल जाता है।

4. वजन घटाने मे मदद

वजन घटाने के लिए , कम खाना खाने की बजाय ऐसा खाना ठीक होता है कि हमे कैलोरी कम मिले और आवश्यक फाइबर मिले। सेब इस उद्देश्य की पूर्ती के लिए एक आदर्श भोजन हैं। सेब फाइबर में समृद्ध हैं और इसमे कैलोरी कम होता है। व्यक्ति को औसतन कम से कम 25 ग्राम फाइबर रोज चाहिए होता है। मध्यम या बड़े आकार के सेब में लगभग एक सौ सत्तर ग्राम फाइबर होता हैं। फाइबर से युक्त भोजन करने से व्यक्ति पूर्ण महसूस करता है और cravings को रोकने में भी मदद मिलती है।

सेब कैसे लें How To Take Apple

ज्यादातर सेब को कच्चा खाया जाता हैं।सूखे सेब के टुकड़े भी बाजार मे उपलब्ध है यदि ताजे फल लेना संभव ना हो तो सूखे सेब के टुकड़े को नाश्ते मे ले सकते हैं। सेब के छिलके से कई तरह का स्वास्थ्य लाभ मिलता हैं, इसलिए सेब को छिलका सहित खाना अच्छा होता है। कीटनाशक अवशेषों या धूल को हटाने के लिए पहले सेब को अच्छी तरह धो लेना चाहिए।

Know बादाम खाने से लाभ

Related Products
Leave a Reply

Name

Email:

Website:

Comment: