गैस की समस्या में हमें क्या करना चाहिए? What Should We Do In Gas Problem?


कुछ खाद्य पदार्थ जो नीचे दिया गया है उसका परहेज करने से पेट में गैस होने की संभावना कम हो जाता है –

  • गैस होने पर अस्थायी रूप से ज्यादा फाइबर वाले खाद्य पदार्थ ना लें। कुछ दिनों के लिए फाइबर वाले खाद्य पदार्थ के जगह फाइबर सप्लीमेंट लें सकते है।
  • वसायुक्त खाद्य पदार्थ कम लेने से गैस मे राहत मिलता है।
  • डेयरी वाले उत्पादों का सेवन कम करें।
  • धूम्रपान ना करें।
  • गैस को अंदर न दबाए बल्की निजी क्षेत्र में जाकर गैस बाहर करें।
  • यदि गैस महसूस हो तो , गम नहीं चबाना चाहिए तथा हार्ड कैंडी नहीं चूसना चाहिए।

गैस के समस्या का घरेलू उपचार Home Remedy For Gas Problem

1. एप्पल साइडर सिरका Apple Cider Vinegar

2 बड़े चम्मच सेब साइडर सिरका लें। एक गिलास गर्म पानी में मिलाएं और इसे कमरे के तापमान तक ठंडा होने दें उसके बाद पी लें। एप्पल साइडर सिरका विशेष रूप से अपच तथा पाचन से संबंधित समस्याओं मे लाभकारी है। यह पेट में एसिड के संतुलन को बनाये रखने में सहयोग करता है तथा हानिकारक बैक्टीरिया का विकास आंत में होने से रोकता है। इस तरह यह गैस से संबन्धित समस्याओं से राहत दिलाता है।

2. चाय Tea

(I) पिपरमेंट चाय Peppermint Tea

एक मुट्ठी पुदीना की पत्तियां, एक कप गर्म पानी और एक चम्मच शहद लें। पुदीना के पत्ते को गर्म पानी में मिलाएं। कुछ मिनटों के बाद थोड़ा शहद डाल कर मिला लें और पीयें। यह चाय दिन में 2-3 बार लें।

पुदीना में औषधीय गुण है। यह रोगाणुरोधी और एंटीऑक्सिडेंट से युक्त हैं। यह पाचन समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

(II) ग्रीन टी Green Tea

ग्रीन टी की कुछ पत्तियां या टी बैग और एक कप गर्म पानी लें। पत्तियाँ या टी बैग को कुछ मिनट के लिए गर्म पानी में डुबो कर रखें। इसे छान कर पीयें। स्वाद के लिए आप नींबू का रस और शहद मिला कर पी सकते हैं।ग्रीन टी आप रोज 3-4 कप पी सकते है।

ग्रीन टी नियमित रूप से पीना गैस में राहत के लिए एक उत्कृष्ट घरेलू उपाय है। यह जठराग्नि को ठीक रखने में मदद करता है। यह गैस के समस्या से राहत दिलाता है साथ ही इसमें रोगरोधी गुण पाया जाता हैं।

3. सौंफ के बीज Fennel Seeds

1/2 चम्मच सौंफ का बीज लें। इसे 1 कप गर्म पानी मे 10 मिनट के लिए डाल दें। इसके बाद पी लें। सौंफ के बीज को चबा कर भी खा सकते है। दिन मे 2-3 बार सेवन कर सकते है। सौंफ के बीज को चाय के रूप में लेने से यह गैस बनने से रोकता हैं।

4. बेकिंग सोडा Baking Soda

1 चम्मच बेकिंग सोडा को एक गिलास पानी मे मिलाएं। इसे खाली पेट या खाना खाने के 2 घंटा बाद पीएं। इसे नियमित रूप से पिने से गैस के समस्या से राहत मिलता है।

strong>बेकिंग सोडा कैसे काम करता है How Baking Soda Works

यह एक प्राकृतिक एंटी एसिड है। इसे पानी में मिलाकर पीने से पेट का एसिड बेअसर हो जाता है तथा गैस से राहत मिलता है।

5. पानी Water

यह कई तरह के स्वास्थ्य समस्याओं में लाभकारी है। ज्यादा पानी पीने से पाचन क्रिया ठीक रहता है। रोज 10-12 गिलास पानी पीना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

5. अदरक Ginger

एक चम्मच ताजा अदरक को 1 कप पानी में कुछ देर उबालें। छान कर चाय जैसा पी लें। भोजन के बाद अदरख के छोटे ताजे टुकड़े को चबा कर खा सकते हैं। अदरख का प्रयोग दिन में 2 से 3 बार कर सकते है। यह गैस बनने से रोकता है। अदरख का प्रयोग पाचन समस्या, थकावट, आम सर्दी और दर्द से राहत पाने के लिए उपयोग किया जाता है। यह गैस की परेशानी से तुरंत व प्रभावकारी राहत देता है।

Divya Gashar Churna- दिव्य गैसहर चूर्ण जड़ी बूटियों से बना हुआ एक प्राकृतिक चूर्ण हैं। यह भोजन के पाचन में मदद करता है तथा अम्लता, गैस व बदहजमी में लाभकारी है। अधिक जानकारी के लिए Click करें।

Related Products
Leave a Reply

Name

Email:

Website:

Comment: