अस्थमा के लिए घरेलू उपचार Home Remedies For Asthma


अस्थमा एक ऐसी स्थिति है जिससे फेफड़े का वायुमार्ग अवरुद्ध हो जाता है जिससे सांस लेने में कठिनाई होने लगती है। यह जानलेवा भी हो सकता है। जो लोग अस्थमा से पीड़ित होते है वे आमतौर पर नेबुलाइज़र का सहारा लेते हैं। कुछ लोग ऑक्सीजन थेरेपी भी लेते हैं। अस्थमा तीब्र होने पर ऑक्सीजन थेरेपी लाभकारी होता है। अस्थमा का लक्षण फेफड़ों में जाने वाले वायुमार्ग अवरुद्ध होने के कारण होता हैं, इसे जीवन शैली में बदवाल ला करके और घरेलू उपचार करने से राहत मिल सकती है। अपने नियमित आहार में कुछ अतिरिक्त चीजें लेने से अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकता हैं।

अस्थमा को नियंत्रित करने के लिए कुछ प्रभावी घरेलू उपचार निम्नलिखित हैं Following Are Some Effective Home Remedies To Control Asthma –

1.नीलगिरी का तेल Nilgiri Oil – नीलगिरी के तेल में बलगम को तोड़ने की क्षमता होती है। यह अवरुद्ध नाक के रास्ते को साफ करने के लिए बहुत उपयोगी है। एक तौलिया या नैपकिन पर कुछ बूँदें डाल कर सोने से पहले अपने नाक के करीब रख लें। उबले हुए गर्म पानी में नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदें डाल कर नाक से सांस के द्वारा भाप भी ले सकते हैं।

2. सरसों का तेल Mustard Oil – सरसों का तेल अस्थमा के दौरान दबाव को कम करने और फेफड़े के कार्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। अपने सीने पर गर्म सरसों के तेल का मालिश बार – बार करें, जब तक आप राहत महसूस नहीं करते हैं। यह जितना प्रभावी और सुरक्षित है। तेल मे थोड़ा सा कपूर डालकर गर्म करके छाती पर मालिस करने से अस्थमा में लाफकारी होता है। जब तक यह गर्म हो तभी तक मालिस करें।

3. अदरक Ginger – यह सुपरफूड अस्थमा में लाभकारी है। इसे सूखे, कच्चे और ताजे रूपों में उपयोग किया जा सकता हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एनाल्जेसिक गुण होता हैं। यह फेफड़े से अतिरिक्त बलगम निकालने और सूजन को ठीक करने के लिए लाभकारी है।

4. लहसुन Garlic – यह अस्थमा के लक्षणों से जल्दी राहत दिलाता है। अस्थमा में लहसुन लेने का तरीका यह है कि 10-12 जवा (लौंग) को आधा कप पानी में उबालें और इसे दिन में एक बार पिएं। अध्ययनो से ज्ञात हुआ है कि लहसुन अस्थमा के लक्षणों को ठीक कर सकता है।

5. ओमेगा -3 फैटी एसिड Omega-3 Fatty Acid – यह कई प्रकार की मछलियों, सूखे मेवे और बीज में स्वाभाविक रूप से पाया जाता है, ओमेगा -3 फैटी एसिड अस्थमा के लिए लाभकारी है। ओमेगा -3 फैटी एसिड कई मानसिक और शारीरिक स्थितियां जैसे कि मूड डिसऑर्डर, हृदय रोग आदि में लाभकारी है। अध्ययनों से ज्ञात हुआ है कि यह वायुमार्ग के सूजन को कम करने के साथ-साथ क्रियाशीलता को भी प्रभावी बनाता है।

6.प्याज Onion – अपने दैनिक आहार में प्याज शामिल करने से अस्थमा में मदद मिल सकता है। लाल प्याज एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होते हैं। प्याज अस्थमा के लिए प्रभावी है।

7.शहद Honey – इसे पानी में मिलाकर पिएं या एक चम्मच खा लें, शहद अस्थमा को नियंत्रित करने में मदद करता है। शहद अस्थमा और सांस लेने में तकलीफ या सांस संबंधी समस्याओं के लिए सबसे पुराने प्राकृतिक उपचारों में से एक है। यह गले और स्वास नली से कफ को साफ करता है। बिस्तर पर जाने से पहले शहद का सेवन करने से सुबह के समय छाती और गले को अच्छा आराम मिल सकता है।

8.कॉफी Coffee – अस्थमा के लक्षण और बेचैनी से तुरंत राहत पाने के लिए कॉफी का एक गर्म प्याला पीएं। यह प्राकृतिक रूप से अस्थमा के इलाज के लिए सबसे आसान और सरल उपायों में से एक है। कॉफी में कैफीन होता है, यह संकीर्ण और संकुचित वायुमार्ग को खोलने में मदद करता है।

Herbal Remedies for Asthma- Herbal Remedies से अस्थमा में राहत पाया जा सकता है। Herbal Remedies for Asthma के लिए Click करें।

Related Products
Leave a Reply

Name

Email:

Website:

Comment: