स्पर्म मोटिलिटी कैसे बढ़ाएं How To Increase Sperm Mobility


यदि किसी को पता हो कि उनके शुक्राणुओं की गतिशीलता कम है, तो यह सोचना जरूरी है कि बच्चा होने की संभावना को बढ़ाने के लिए शुक्राणु की गतिशीलता को कैसे बढ़ाया जा सकता है या कैसे सक्रीय किया जा सकता है। शुक्राणुओं के स्वास्थ्य में सुधार करने का सबसे अच्छा तरीका अपने आहार में सुधार करना और अपने जीवन शैली में बदलाव लाना है। Supplements लेना और शराब के सेवन में कटौती करना भी आवश्यक है। जो आसानी से किया जा सकता हैं। यदि आप और आपके साथी 1 वर्ष के बाद भी गर्भ धारण करने के लिए संघर्ष कर रहे हों, तो शुक्राणओं को बढ़ाने और सक्रीय करने के लिए चिकित्सा विकल्पों के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें और निम्नलिखित बातों पर ध्यान दें –

1. अपने आहार में स्वस्थ और संपूर्ण खाद्य पदार्थों लें। अपने आहार में फल, शब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन और डेयरी उत्पाद का सेवन करें। भोजन से ही कई तरह के विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर को मिलते हैं जो स्वाभाविक रूप से शुक्राणुओं की गतिशीलता को बढ़ाने में सहयोग कर सकते हैं।

ऐसे खाद्य पदार्थों को सीमित करें जो सोडियम, चीनी और वसा में उच्च हैं। शराब ना पीयें क्योंकि इससे शुक्राणुओं की गतिशीलता कम हो जाती है।

2. अपने खाद्य पदार्थों में ऐसे चीजों को शामिल करें जो शुक्राणुओं के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं और शुक्राणुओं को बेहतर बनाने में सहयोग करते है। जस्ता और आर्जिनिन में उच्च खाद्य पदार्थ शरीर द्वारा बनाए गए शुक्राणुओं की संख्या और गति में वृद्धि करते है। जस्ता और आर्जिनिन में उच्च खाद्य पदार्थों में निम्नलिखित शामिल हैं –

  • सीफूड और शेलफिश
  • नट्स और फलियां जैसे कि बीन्स,छोले, मटर, और अखरोट
  • डेयरी प्रोडक्ट
  • अंडे
  • ब्रोकोली, लहसुन, पालक, शतावरी,और गाजर
  • अनार, केले और गोजी जामुन

3. स्वस्थ वजन बनाए रखें। ऊंचाई के अनुसार वजन को बनायें रखें। इसके लिए बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) को निर्धारित करें। यदि आपका बॉडी मास इंडेक्स बताता है कि आपका वजन अधिक है तो आपका शुक्राणु गुणवत्ता धीमी गति से खराब हो सकता है। बीएमआई के आधार पर स्वस्थ शरीर के वजन का पता करने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें।
• अनुसंधान से पता चला है कि 25 या इससे अधिक बीएमआई से शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता में कमी आती है।

4. अपने डॉक्टर से सलाह लेकर आहार के साथ ऐसा सप्लिमेंट लें जिसमें विटामिन सी, जस्ता, कार्निटाइन और आर्जिनिन हो। अध्ययन बताते हैं ऐसा करने से शुक्राणुओं की गतिशीलता में सुधार होता है।

5• शराब का सेवन कम करें। अनुसंधान से पता चलता है कि शराब पीने से शुक्राणुओं की मात्रा और गतिशीलता कम हो जाती है। शराब का सेवन आपको सप्ताह में कितना करना चाहिए। इसके लिए आप डाक्टर से सलाह लें।

• नियमित रूप से व्यायाम करें। व्यायाम करने से कई तरह का स्वास्थ्य लाभ होता है। व्यायाम करने से हार्मोन नियमित होते है, वजन कम होने में मदद मिलता है और शुक्राणुओं की गतिशीलता सुधार करने में मदद मिलता है।

• ढीले-ढाले अंडरवियर पहनें ताकि आप का अंडकोष ठंडा रहे। टाइट-फिटिंग वाले अंडरवियर और पैंट पहनने से परहेज रखें।

• यदि आपके काम करने का स्थान गर्म है या आप बैठकर बहुत ज्यादा समय बिताते हैं, तो कुछ समय के लिए ब्रेक लेकर खड़े हों या घूमें।

6. रसायनों और विषाक्त पदार्थों का जोखिम कम करें, इससे प्रजनन समस्या का जोखिम बढ़ाता हैं। शुक्राणुओं की गतिशीलता को बढ़ाने के लिए निम्नलिखित हानिकारक उत्पादों का उपयोग बंद कर दे –

  • प्लास्टिक के बर्तन।
  • सफेद कॉफी फिल्टर, टॉयलेट पेपर और नैपकिन जैसे उत्पाद।
  • पशु खाद्य जैसे कि चिकन, बीफ और पोर्क।
  • जिन खाद्य पदार्थों मे कीटनाशक उपयोग हुआ हो।
  • तंबाकू और सिगरेट।
  • सिंथेटिक सौंदर्य प्रसाधन।
  • क्लोरीनयुक्त नल का पानी।
  • सेल फोन विकिरण।

7. तनाव कम करें। तनाव से शुक्राणुओं की संख्या और शुक्राणुओं का गति प्रभावित हो सकता है। तनाव को समाप्त करने से शुक्राणुओं की प्रजनन क्षमता में सुधार हो सकता है। इसके लिए ध्यान करना, गहरा साँस लेना और व्यायाम करना लाभकारी है।

Himalaya Speman – यह एक हर्बल उत्पाद है जो शुक्राणुओं की संख्या और वीर्य की गुणवत्ता में सुधार लाता है। अधिक जानकारी के लिए Click करें।

Related Products
Leave a Reply

Name

Email:

Website:

Comment: