गैस की समस्या का घरेलू ईलाज Home Remedies For Gas Problem


पेट मे गैस के समस्या होने पर अदरक , सौंफ के बीज , पिपरमेंट चाय, बेकिंग सोडा ,ग्रीन टी , और एप्पल साइडर सिरका और ज्यादा मात्रा में पानी पीना लाभकारी है। साथ ही निम्नलिखित चीजों का भी उपयोग कर सकते है –

1. नारियल का पानी

रोज दो बार ताजा नारियल का पानी पिएं। इसे नियमित रूप से सेवन कर सकते है। नारियल का पानी पाचन क्रिया में सुधार करता है तथा शरीर से हानिकारक पदार्थों को निकालने में मदद करता है। यह जठरा में मौजूद गैस से छुटकारा दिलाता है।

2. दही

एक कप दही दिन में दो से तीन बार कुछ दिनों तक खाएं। दही हमारे आंत के अच्छे और बुरे बैक्टीरिया के बीच संतुलन बनाने में मदद करता है। अनुकूल बैक्टीरिया, जिसे प्रोबायोटिक्स के नाम से भी जाना जाता है, हमारे प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने और पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाने में मदद करता है तथा गैस की समस्या से छुटकारा दिलाता हैं।

3. लहसुन लहसुन का सूप दिन में दो से तीन बार पिएं। लहसुन गैस्ट्रिक सिस्टम को उत्तेजित करता है तथा गैस और सूजन मे राहत देता है। हमेशा लहसुन की खुराक लिया जा सकता हैं। ताजा लहसुन सूजन को ठीक करने में मदद करता है।

4. नींबू नींबू का रस निचोड़ कर गर्म पानी में मिला कर पीएं। हर रोज दिन में 2 से 3 गिलास इसे ले सकते है। नींबू का रस जिगर द्वारा पित्त के स्राव को बढ़ाने में मदद करता है। इस प्रकार यह पाचन में सहयोग तथा सुधार करता है।

5. जीरा नींबू लहसुन दही नारियल का पानी

एक चम्मच जीरा को गर्म पानी में कुछ मिनट के लिए डुबा कर रखें ठंडा होने पर पानी को छननी से छान ले। रोजाना इस जीरे का चाय पिएं। पाचन में सहयोग के लिए भोजन के बाद एक चम्मच जीरा चबा कर खा सकते हैं। दिन में 2 से 3 बार जीरा के चाय का सेवन करें। गैस के लिए जीरा एक उत्कृष्ट प्राकृतिक उपचार है। यह लार के स्राव को बढ़ाता हैं तथा पाचन को शक्ती को बढ़ाता है। यह पेट की नसों और अल्सर पर अच्छा प्रभाव डालता है।

पेट के गैस का लक्षण

पेट का गैस दर्दनाक हो सकता है। पाचन तंत्र में गैस का निम्नलिखित लक्षण हैं:

  • पेट फूलना
  • सांसों की बदबू
  • पेट में सूजन
  • भूख में कमी
  • मतली, उल्टी और / या दस्त

डॉक्टर से कब राय लेना चाहिए

रोज 10 से 20 बार गैस पास होना सामान्य है। यदि निम्न लिखित में से कोई भी समस्या है तो डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए –

1. सीने में दर्द

2. लंबे समय तक पेट दर्द

3. खूनी मल

4. वजन कम होना

5. मल के रंग में बदलाव

6. बार-बार मतली या उल्टी आना

डॉक्टर के यहां जाने से पहले अपने सभी लक्षणों पर ध्यान दें तथा अपने समस्या पर डाँक्टर से राय लें।

घरेलू उपचार से गैस की समस्या का आसानी से इलाज किया जा सकता है। ऊपर दिये गये किसी भी प्राकृतिक उपचार का उपयोग करके पेट के गैस की समस्या से राहत पा सकते है।

Divya Gashar Churna यह दवा जड़ी बूटियों के मिश्रण से बना है। दिब्य गैसहर चूर्ण गैस्ट्रिक विकारों के उपचार में सहयोग करता है। यह भोजन के पाचन और गैस की समस्या में मदद करता है। अधिक जानकारी के लिए Click करें।

Related Products
Leave a Reply

Name

Email:

Website:

Comment: