कब्ज के लिए घरेलू उपचार Home remedies For Constipation


कब्ज एक आम समस्या है। यह खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों , दवा या बीमारी के कारण भी हो सकता है।

कई लोगों को उनके कब्ज का कारण अक्सर जानकारी में नहीं होता है। इसके मुख्य लक्षण है बाथरूम जाने पर असुविधा होना, पेट फूलना, मल का सख्त होने के कारण दर्द होना और मल गुजरने में मुश्किल होना । कब्ज के कारण हमारे ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है।
कब्ज को दूर करने के लिए कई प्राकृतिक तरीके हैं। इन उपायों को अपने घर में किया जा सकता हैं तथा इनमें से कई उपाय विज्ञान द्वारा समर्थित हैं।

कब्ज को दूर करने के लिए घरेलू उपचार Home remedies to relieve constipation

1. अधिक फाइबर वाला भोजन खाएं Eat More Fiber Food

जिन लोगों को कब्ज़ होता है उन्हें फाइबर का सेवन बढ़ाने के लिए कहा जाता है। ऐसा इसलिए सुझाव दिया जाता है क्योंकि फाइबर का ज्यादा सेवन करने से मल त्याग का मात्रा और निरंतरता बढ़ती है, जिससे मल पास होने में आसानी होती है। एक समीक्षा में पाया गया कि पुरानी कब्ज वाले 77% लोग जो फाइबर का सेवन बढ़ा दिये उन्हे लाभ हुआ। कुछ लोगों को ज्यादा फाईबर नुकसान करता है। ऐसा फाईबर के प्रकार पर निर्भर करता है।
सामान्यतया फाइबर दो प्रकार के होते है –

  • अघुलनशील फाइबर: यह गेहूं की भूसी, सब्जियों और साबुत अनाज में पाया जाता है। ये मल के मात्रा को बढ़ाते है और ऐसा माना जाता है कि यह पाचन तंत्र के माध्यम से अधिक तेज़ी से और आसानी से पारित करने में सहयोग करते हैं।
  • घुलनशील फाइबर: यह जई, सेम, मसूर , चोकर, जौ, और मटर के साथ ही साथ कुछ फलों और सब्जियों में पाया जाता है। ये पानी को अवशोषित करते हैं तथा मल को नरम करते है और स्थिरता में सुधार करते है।
  • अघुलनशील फाइबर कुछ लोगों में जिन्हे IBS या पुरानी अज्ञात हेतुक कब्ज है उनके आंत्र समस्या को बदतर कर सकता है।
  • कब्ज को रोकने के लिए घुलनशील और अघुलनशील फाइबर के मिश्रण का उपभोग करना चाहिए। प्रति दिन कुल फाइबर का सेवन महिलाओं के लिए 25 ग्राम और पुरुषों के लिए 38 ग्राम निर्धारित है।

2. पानी अधिक पिएं Drink More Water

नियमित रूप से निर्जलित रहने से कब्ज हो सकता हैं। इसे रोकने के लिए, पर्याप्त मात्रा में पानी पीयें। हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। जब भी कब्ज़ हो आप कुछ स्पार्कलिंग पानी पीकर राहत पा सकते है।

कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि कब्ज से राहत पाने के लिए स्पार्कलिंग पानी, नल के पानी की तुलना में अधिक प्रभावी होता है। कब्ज होने पर मीठा सोडा जैसे अधिक कार्बोनेटेड पेय ना पीयें , क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। यह कब्ज को और खराब कर सकता हैं।

3. नियमित व्यायाम करें Do Regular Exercise

कई अध्ययनों से पता चला है कि व्यायाम मल त्याग की आवृत्ति को प्रभावित नहीं करता है। व्यायाम करने से बाथरूम जाने की संख्या भी प्रभावित नहीं होती है, यह कब्ज के कुछ लक्षणों को कम करता है। कब्ज़ होने पर नियमित सैर करने की कोशिश करें।

4. कैफीनयुक्त कॉफी Caffeinated Coffee

कॉफी पाचन तंत्र में मांसपेशियों को उत्तेजित करता है कुछ लोगों को, कॉफी बाथरूम जाने की इच्छा को बढ़ा सकता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि कैफीन युक्त कॉफी हमारे पेट को उसी तरह उत्तेजित कर सकता है जैसा कि भोजन कर सकता है। कॉफी में कम मात्रा में घुलनशील फाइबर भी हो सकता हैं जो आंत के बैक्टीरिया के संतुलन में सुधार करके कब्ज को रोकने में सहयोग करता है।

5. प्रीबायोटिक खाद्य पदार्थ खाएं Eat Prebiotic Foods

प्रीबायोटिक फाइबर आंत पाचन स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। यह आंत के बैक्टीरिया के संतुलन में भी सुधार कर सकता है। प्रीबायोटिक फाइबर में लहसुन, प्याज और केले शामिल हैं।

6. प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ खाएं Eat Probiotic Foods

प्रोबायोटिक्स पुरानी कब्ज को रोकने में मदद कर सकता हैं। जिन लोगों को पुरानी कब्ज होती है, उन लोगों के पेट में बैक्टीरिया का असंतुलन होता है। प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ इस संतुलन को बेहतर बनाने और कब्ज को रोकने में सहयोग कर सकता हैं।
अपने आहार में प्रोबायोटिक्स को शामिल करने के लिए दही, सौकरकूट और किमची शामिल करें। इनमें जीवित, अनुकूल बैक्टीरिया होते हैं। आमतौर पर इसे कम से कम 4 सप्ताह तक रोज लेने के लिए सलाह दिया जाता है।

7. डेयरी उत्पाद से बचने की कोशिश करें Try To Avoid Dairy Products

कुछ परिस्थितियों में, डेयरी उत्पाद के गलत प्रभाव के वजह से कब्ज हो सकता है।

दूध के प्रति असहिष्णु वाले बच्चे और लैक्टोज असहिष्णुता वाले वयस्कों को कब्ज हो सकता है।

यदि आपको ऐसा लगता है कि आप डेयरी उत्पाद के प्रति असहिष्णु हैं, तो यह देखने के लिए कि क्या इसका सेवन ना करने से यह आपके लक्षणों में सुधार करता है, आप कुछ दिनो के लिए अस्थायी रूप से सेवन ना करें।

कई कारणों से कब्ज का समस्या हो सकता है। यदि आपको कब्ज की समस्या है, तो इस समस्या का कारण पहचान करने और एक प्रभावी उपचार के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।

Know About Divya Triphala Churan For Constipation

Related Products
Leave a Reply

Name

Email:

Website:

Comment: