किशोरावस्था मे ऊँचाई बढ़ाने के प्रभावी उपाय Effective Measures To Increase Height In Adolescence


किशोरावस्था मे बच्चे लंबा और मजबूत होना चाहते हैं, इसलिए बच्चों का लम्बाई बढ़ाने के लिए उनके जीवनशैली में बदलाव करना जरूरी है। किशोरावस्था वाला समय वास्तव में ऊंचाई बढ़ाने के लिए ध्यान देने के लिए सबसे अच्छा समय है ताकि आप भविष्य में अपने कद से खुश रह सकें। जीवनशैली में बदलाव लाकर और व्यायाम करके किशोरावस्था वाले बच्चे किस तरह अपना ऊंचाई बढ़ा सकते है इसके लिए सुझाव निम्नलिखित है –

1. उचित पोषण Proper Nutrition

शरीर के विकास के पैटर्न को उचित पोषण निर्धारित करता है तथा ऊंचाई बढ़ाने मे मदद करता है। किसोरावस्था मे यदि बच्चे कुपोषित हो जायेंगे तो युवावस्था आते-आते वास्तविक ऊंचाई को नहीं प्राप्त करते है। इसलिए उचित पोषण के लिए बच्चों को संतुलित आहार देना बहुत जरूरी है। भोजन में जिंक, मैंगनीज और फॉस्फोरस भरपूर होना चाहिए जो शरीर के विकास में सहयोग करते है तथा प्रोटीन से समृद्ध आहार ऊंचाई बढ़ाने में मदद करता है। प्रोटीन शरीर का निर्माण के लिए आवश्यक तत्व हैं।

2. पर्याप्त नींद और आराम Enough Sleep And Comfort

शरीर के विकास के लिए उचित नींद भी जरूरी है। जब हम पर्याप्त नींद लेते है तो शरीर की वृद्धि करने वाले ऊतक कार्यशील होते है। इसलिए, आराम और उचित निंद आवश्यक है। आराम करने के लिए उचित समय निर्धारित होना आवश्यक है क्योंकि शरीर को विकसित करने वाला मानव विकास हार्मोन के लिए आराम करना बहुत जरूरी है। रोज आठ से दस घंटे का नींद लेना जरूरी है। उचित हार्मोनल स्राव के लिए आराम और उचित नींद आवश्यक है। इसलिए, पर्याप्त नींद लेना ऊंचाई बढ़ाने में सहयोग करता है।

3. कम – कम भोजन लें Eat Less Food

दिन मे 3 बार के जगह 6 बार खाएं, लेकिन कम – कम खाएं। थोड़ा – थोड़ा भोजन लेना , शरीर को ऊर्जा प्रदान करने मे मदद करता हैं और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है। छोटे भोजन शरीर द्वारा पोषक तत्वों को जल्द अवशोषण करने में मदद करता हैं। ये पोषक तत्व शरीर में वृद्धि हार्मोन को बढ़ावा देने और विकास को बढ़ावा देने में सहयोग करता है।

4. शरीर का वजन बनाए रखें Maintain Body Weight

मोटापा के कारण शरीर के विकास में कमी आती है, इसलिए ऊंचाई बढ़ाने के लिए, शरीर का उचित वजन बनाए रखना आवश्यक है।

5. व्यायाम और योग Exercise and Yoga

कद बढ़ाने के लिए व्यायाम बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। किशोरों को चाहिए कि ऊंचाई बढ़ाने वाले व्यायाम करें। व्यायाम करने से शरीर के अंगों और ऊतकों ठीक रखने मे मदद मिलता है। बास्केटबॉल, तैराकी, टेनिस और फुटबॉल जैसे खेल ऊंचाई बढ़ाने मे सहयोग करने के लिए जाने जाते है। इसके अलावा, ऊंचाई बढ़ाने के लिए योग आसन भी बहुत प्रभावी हैं।

6. पानी ज्यादा पीयें Drink More Water

पानी का ज्यादा सेवन करना किशोरों का ऊंचाई बढ़ाने के लिए सबसे सरल युक्तियों में से एक है। पानी शरीर को डिटॉक्स करता है और साफ करता है। ज्यादा पानी पीने से शरीर को पोषक तत्वों के अवशोषण में सहायता मिलता है। जिससे ऊंचाई बढ़ने मे मदद मिलता है।

7.ऊँचाई बढ़ने मे अवरोधक से बचें Avoid Blocking In Height

स्मोकिंग या ड्रिंकिंग से शरीर का विकास रुक जाता है। मादक पदार्थों और एंटीबायोटिक्स का उपयोग करने से शरीर का विकास अवरोधित होता है। अत: ऐसे अवरोधकों से बचें जो शरीर के विकास को रोकता है। धूम्रपान और शराब पीने से शरीर की प्राकृतिक वृद्धि अवरोधित होती है। लंबाई बढ़ाने के लिए इनसे बचना चाहिए।

Height Plus Capsules
इस हर्बल दवा की सभी जड़ी-बूटियाँ प्राकृतिक हैं। यह दवा बिना किसी प्रतिकूल प्रभाव के प्राकृतिक रूप से शरीर का ऊँचाई बढ़ाने मे सहयोग करने के लिए जानी जाती हैं। अधिक जानकारी के लिए Click करें।

Related Products
Leave a Reply

Name

Email:

Website:

Comment: